Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अंतर विभागीय दो दिवसीय कैरम, चेस व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित, Inter departmental two day carrom, chess and table tennis competition organized



गुवा। सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतर विभागीय कैरम, चेस व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई। सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु में 12 मार्च की रात कैरम बोर्ड के फाइनल मुकाबले में मेकैनिकल-सर्विसेस ए ने इलेक्ट्रिकल बी को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। मेकैनिकल-सर्विसेस ए की तरफ से बीरबल गुड़िया, चन्द्रशेखर दास, दीपक विश्वकर्मा, शुभम एवं आलम अंसारी, जबकि इलेक्ट्रिकल बी की ओर से शान्तियल भेंगरा, राजू गुप्ता, अजय नाग, सपन एवं संतोष लोहरा शामिल थे। 

चेस के फाइनल मुकाबले में मेकैनिकल-सर्विसेस की तरफ से उप महाप्रबंधक बीके कटारिया ने मेकैनिकल-प्लांट के खिलाड़ी यशवंत पान को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। टेबल टेनिस के फाइनल में जेनरल ए ने जेनरल बी को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। जेनरल ए की तरफ से महाप्रबंधक भीके सुमन, अभिजीत कुमार, अफताब आलम, भोला नाथ दास, जबकि जेनरल बी की ओर से महाप्रबंधक केबी थापा, जैकी अहमद, आलोक वर्मा एवं मृत्युंजय कुमार शामिल थे। 


तीनों प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि सीजीएम आरपी सेलबम एवं महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक एस के सिंह, महाप्रबंधक विकास दयाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि सेल प्रबंधन अपने सेलकर्मियों एवं शहर के युवाओं को विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता निरंतर आयोजित कर शारीरिक व मानसिक रूप से फीट रखने व आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी। दूसरी तरफ स्टेला सेलबम ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 15 मार्च से 26 मार्च तक शहर की महिलाओं के लिए विभिन्न खेल व अन्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU