पटमदा। झारखंड के रामगढ़ विधानसभा में उपचुनाव के परिणाम में एनडीए प्रत्यासी सुनीता चौधरी के प्रचंड बहुमत से विजय दर्ज होने की खुशी में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के नेतृत्व में एनडीए (आजसू पार्टी और भाजपा )कार्यकर्ताओं ने बेलटांड चौक पर लड्डू वितरण कर गुलाल लगाकर जश्न मनाया।
इस दौरान पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि एनडीए प्रत्यासी सुनीता चौधरी के प्रचंड बहुमत से हुई जीत से आगामी 2024 में एनडीए सरकार बनने का आगाज हो गया है। जनता वर्तमान सरकार के झूठे वादे से ठगा महसूस करते हुए। जनता अपने मताधिकार के प्रयोग से हेमंत सरकार को रामगढ़ चुनाव परिणाम एनडीए के पक्ष में देकर जोरदार जबाब दिया है।
कार्यक्रम में एनडीए कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।आजसू पार्टी जिला सचिव सह पटमदा प्रभारी मनोहर महतो, रामकृष्ण महतो, अजीत महतो, अनाथ बंधु कुंभकार, सरकार महतो, खगेन महतो, भगत रंजन कुंभकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, शरत सिंह सरदार, संतोष सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment