सेल प्रबंधन बच्चों की शिक्षा व विकास के लिए हर संभव सहयोग आगे भी करती रहेगी। सेल, बीएसएल जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे ने कहा कि एस्पायर की टीम और उनके शिक्षा के प्रति लगाव व कार्य अद्वितीय हैं। सारंडा जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में यह शिक्षा का अलख जगा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि शिक्षा के बिना सब अधूरा है। स्वयं व समाज को आगे बढ़ाना है तो शिक्षा जरूरी है।
एस्पायर के प्रखंड समन्वयक हरेकृष्णा गोप ने कहा कि मागे पर्व में बच्चे अपने-अपने गांव जाना चाहते थे एवं कुछ दिन रूकना चाहते थे। इससे बच्चों का शिक्षा प्रभावित होती। इसी के तहत विद्यालय में ही मागे पर्व मिलन समारोह आयोजित कर उन्हें गांव जैसी खुशियां प्रदान करने का एक छोटा प्रयास किया गया है। समाजसेवी सोनु सिरका ने कहा कि हम
आदिवासी प्रकृति के पुजारी हैं।
हमारा तमाम पर्व-त्योहार प्रकृति की पूजा के साथ ही प्रारम्भ होता है। हमें प्रकृति का दोहन नहीं करना है। हम प्रकृति से पूरे विश्व, मानव व जीव-जन्तुओं की रक्षा व सुख-शान्ति के लिए कामना करते हैं। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत-संगीत आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महाप्रबंधक बीके मिंज, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा, उप मुखिया सुमन मुंडू, पूर्व प्राचार्य बी प्रकाश, एस्पायर के प्रखंड समन्वयक हरेकृष्णा गोप, प्राचार्य कन्हाई बिरुवा, सोनु सिरका, कुंदन कुमार, सुस्ती सुंदर दास, फ्रांसीस लोम्गा, कनक मिश्रा, ब्रह्मचारी कुमार, रेश्मा कुमारी, मुंडा विजय अंगारिया आदि सैकड़ों उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment