Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नैक व फैकल्टी स्टूडेंट एक्सचेंज पर आधारित दो दिवसीय सेमिनार का हुआ उद्घाटन, A two-day seminar based on NAAC and Faculty Student Exchange was inaugurated at Rambha College of Education.



पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के द्वारा " नैक व फैकल्टी स्टूडेंट एक्सचेंज" आधारित  दो दिवसीय नेशनल सेमिनार  में आज पहले दिन राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद के विभिन्न दिशा निर्देश और प्रतिमानों  के विषय में विचार विमर्श किया गया । इस अवसर पर   "की नोट स्पीकर" डॉ दिलीप मंगराज, वीमेंस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ संजय भुईंया, कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार,वीमेंस यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट  प्रोफेसर डॉ सुशील तिवारी और  सरायकेला के समाज सेवी शैलेंद्र कुमार सिंह , कॉलेज के चेयरमैन राम बचन, सचिव गौरव कुमार बचन, बी एड के प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार और डिग्री की प्राचार्या  डॉक्टर कल्याणी कबीर की उपस्थिति रही।

सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ ,उत्तरीय और प्रतीक चिन्ह देकर  उनका अभिनंदन किया गया । इस दौरान अतिथियों के कर कमलों के द्वारा पैंसठ पृष्ठों की सोवेनियर का भी विमोचन किया गया । इसमें  नैक से संबंधित विभिन्न प्रतिमानों के ऊपर व्याख्याताओं और शोधार्थियों के भी आलेख प्रकाशित हुए हैं ।

विषय प्रवेश करते हुए सचिव गौरव कुमार बचन ने कहा कि रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और  इस तरह के सेमिनार का आयोजन करने के पीछे हमारी कोशिश रहती है कि हम अपने फैकल्टी और विद्यार्थियों में गतिशीलता बनाये रखें और सीखने के प्रति सबको जागरुक रखें । 


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU