जमशेदपुर। लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की पूरी टीम ने मिलकर शिव मंदिर कम्युनिटी सेंटर ग्वाला बस्ती, भुइंयाडीह में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 50 से ज्यादा औरतों और लड़कियों का जांच किया गया, जिसमे एमजीएम अस्पताल के डॉ उमेश गोराई ने सबका ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के साथ हड्डी की भी जांच की। उन्होंने कुछ औरतों को दवाईयां भी लिखीं जिनको दवाइयों की जरूरत थी।
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की प्रेसीडेंट लायन डॉ मंजु रानी सिंह ने 50 से ज्यादा औरतों और लड़कियों के बीच सैनिटरी पैड बांटे और उसके फायदे के बारे में बताया। वी पी लायन सुचित्रा रुंगटा, सेक्रेटरी लायन पी पुष्पलता, लायन ज्योति सिंह सामंता, लायन पूजा रानी, बाल ज्ञान पीठ हाई स्कूल की प्रिंसीपल पुष्पा सिंह और टीचर सरिता कुमारी का धन्यवाद जिन्होंने इस कैंप को सफल बनाने में अपनी उपस्थिति और सहयोग दिया।

No comments:
Post a Comment