Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

स्कूटी सवार चन्दन डंडे व पिस्तौल के बट से पिटाई कर जख्मी किया, Scooty rider injured by beating with sandalwood stick and pistol butt

गम्हरिया। आदित्यपुर थाना अंतर्गत बड़ा गम्हरिया स्टेशन रोड के समीप स्कूटी सवार युवक चन्दन मंडल को विशाल गोराई व पंकज गोराई नामक युवक द्वारा डंडे व पिस्तौल के बट से पिटाई कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे आदित्यपुर थाना पहुंचाया गया जहां से पुलिस ने चंदन मंडल को तत्काल ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजकर भर्ती कराया।अस्पताल में चंदन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस बावत मिली जानकारी के अनुसार, चंदन मंडल के बेटे के साथ पंकज गोराई और विशाल गोराई का पूर्व से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले चंदन मंडल के बेटे के साथ विशाल गोराई और पंकज गोराई ने मारपीट किया था। रविवार को रेलवे फाटक रोड के समीप चंदन मंडल की स्कूटी में विशाल गोराई और पंकज गोराई ने टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद विशाल व पंकज ने चंदन पर हमला कर दिया जिससे चंदन बुरी तरह घायल हो गया। इस बावर चंदन के बयान पर आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर विशाल गोराई व पंकज गोराई ने भी आदित्यपुर थाना पहुंच कर चंदन पर छिनतई का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU