जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर के रहनेवाले सागर सोना की नदी से शव बरामदगी के मामले में सिदगोड़ा पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों मामले के नामजद आरोपी हैं। नामजद में से एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस हिरासत में लिये गये तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पूरे मामले का उद्भेदन सिदगोड़ा पुलिस जल्द ही कर सकती है।
14 मार्च की रात 8 बजे से था लापता: सागर सोना 14 मार्च की रात के 8 बजे से ही घर से लापता था। उसका शव तीसरे दिन 16 मार्च की दोपहर पुलिस ने नदी से बरामद किया था। सागर की मां ने पहले ही आशंका व्यक्त की थी कि बेटे की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। इसके बाद पुलिस की ओर से शव को खोजने का काम नदी में किया जा रहा था। शव बरामद होने के बाद पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।
No comments:
Post a Comment