इस संदर्भ में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि गुवा थाना कांड संख्या 05/23, दिनांक - 03.03.2023, धारा- 379/411/34 भा0द0वि0 , के प्राथमिकी अभियुक्तों श्यामल चाम्पिया उम्र करीब 26 वर्ष सा0-कल्याण नगर गुवासाई एवं सनी तिर्की उम्र करीब 19 वर्ष सा0-जाटा हाटिंग दोनों थाना गुवा जिला पश्चिमी सिंहभूम को विधिवत् गिरफ्तार कर उचित अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया। गुवा सेल प्रबंधन द्वारा बार-बार शिकायत मिल रही थी कि उनके खदान क्षेत्र से वाहनों से डीजल की चोरी हो रही है। इसी संदर्भ में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाया गया और दोनों को डीजल चोरी करते पकड़ा गया।

No comments:
Post a Comment