Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जगन्नाथपुर से परीक्षा देकर लौट रहे युवक मोटरसाइकिल से गिरकर घायल, Youth returning from Jagannathpur after giving exam got injured after falling from motorcycle


गुवा। गुरुवार शाम को जगन्नाथपुर से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देकर मोटरसाइकिल से नोवामुंडी संग्रामसाई लौट रहे सुनील चाम्पिया कोटगढ़ बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर बने ठोकर से असंतुलित होकर गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

वहीं स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में घायल युवक को 108 एम्बुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिये नोवामुंडी अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के पहले सुनील चाम्पिया मोटरसाइकिल काफी तेज गति से जगन्नाथपुर से नोवामुंडी की ओर जा रहा था।

तभी बस स्टैंड के पास वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिये मुख्य सड़क पर बने ठोकर पर असंतुलित होकर गिर गया। मोटरसाइकिल की गति काफी तेज होने के कारण सिर,चेहरे और शरीर व पैर पर गंभीर चोट लगी है।क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कोटगढ़ पास के ढाबा में छोड़ दिया गया है। इस दुर्घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.