गुवा। नोवामुंडी थाना अंतर्गत नोवामुंडी से जगन्नाथपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित आज गुरुवार शाम 4 बजे कुटिंता पुलिया के समीप बेहोशी की हालत में एक अज्ञात 35 वर्षीय महिला मिली। वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह को दी।
थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने घटनास्थल पहुंच महिला को उठाकर नोवामुंडी टिस्को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया। घटना के संबंध में नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अज्ञात महिला अपना नाम नहीं बता पा रही है और ना ही गांव का नाम बता पा रही है।
No comments:
Post a Comment