गोइलकेरा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थानांगर्तत छोटा बुड़दा जंगल में बुधवार की सुबह 9.30 बजे सुरक्षा बलों ने पांच आईडी बम बरामद किया। इनमें चार बम दो दो किलो और एक पांच किलो का था। ज्ञात हो कि प्रतिबंधित संगऑन भाकपा माओवादी के खिलाफ जिले में लगातार सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियें के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू,चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता के साथ कोल्हान में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील है। इसके बाद 11 जनवरी 23 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203 व 20 बटालियन, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ 60, 197,157, 174, 193, 07 व 26 बटालियन की टीम अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को छोटा कुड़दा मारीदिरी कच्ची सड़क पर आइडी बरामद किये गये। सभी बम सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment