Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 197 सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच किया जरूरत के सामान का वितरण, Under the Civic Action Program, 197 CRPF distributed essential items among the villagers.


गुवा। गुरुवार को 197 सीआरपीएफ बटालियन के रोवाम रिजर्व पुलिस बल के द्वारा सारंडा के अति नक्सल प्रभावित सलाई गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कमांडेंट प्रवेश कुमार जोहरी के दिशा निर्देशन में सहायक कमांडेंट सुरेंद्र बेनीवाल एवं समस्त जवानों तथा गुवा थाना के एसआई सिविल पुलिस परेश रजवार के द्वारा सलाई गांव के ग्रामीणो के बीच बारिश के मौसम के आने के पूर्व ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए तारपोलिन शीट 60.40 फीट तथा रोशनी के लिए सोलर लालटेन सिस्टम और कृषि करने के लिए कृषि योग्य खीरा, कुकुंबर, भिंडी, चौराई इत्यादि प्रकार का बीज तथा कंपोस्ट खाद प्रदान किया गया। 

जिससे ग्रामीण खेती कर एवं सब्जी का उत्पादन कर अपना भरण पोषण कर सके। साथ ही खेती कर खेत में उज्जैन सब्जियों को बाजार में बिक्री कर आमदनी प्राप्त कर अपना जीवन शैली में सुधार कर सके। इस कार्य के द्वारा ग्रामीणों में 197 सीआरपीएफ के प्रति विश्वास बढ़ाने तथा सहयोग करने का भाव प्रकट किया गया। एवं भविष्य में किसी भी प्रकार का जरूरत पड़ने पर सहयोग का आश्वासन 197 सीआरपीएफ के द्वारा ग्रामीणों को दी गई। सीआरपीएफ के द्वारा किए गए इस कार्य को लेकर सलाई गांव के ग्रामीणों में काफी हर्ष देखा गया।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.