Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आबकारी विभाग का छापेमारी, तीन अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त, Excise department raided three illegal distilleries demolished


 

गम्हरिया। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर जिले के आदित्यपुर, गम्हरिया एवं कांड्रा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी कर तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान करीब 500 किलो जावा महुआ नष्ट किया तथा करीब 112 लीटर निर्मित तैयार अवैध महुआ शराब जब्त किया है। उन अवैध शराब अड्डों से विभागीय अधिकारियों ने तीन शराब कारोबारियों को हिरासत में भी लिया है।

इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर के एफ रोड, गम्हरिया के रापचा और कांड्रा के मणिपुर में अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त करते हुए आदित्यपुर एफ रोड से उमेश सिंह सरदार, गम्हरिया के रापचा से सुकेश मांझी एवं कांड्रा के मणिपुर से राम सिंह सरदार को गिरफ्तार किया गया। रापचा के शराब कारोबारी गुरबा टुडू एवं मणिपुर का बाबूराम हांसदा भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। इधर विभाग के इस कार्रवाई  के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.