गम्हरिया। चैत्र संक्रांति के अवसर पर गम्हरिया के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत विजय गांव और बांधडीह पंचायत के सिंहपुर गांव में आयोजित भोक्ता पर्व तथा रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। बताया गया है कि यहां विगत सैकड़ों वर्षों से बूढ़ा बाबा की भक्ति स्वरूप भोक्ता पर्व का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के सभी गांव से भारी संख्या में लोग तीन दिनों तक बूढ़ा बाबा की पूजा-अर्चना करते हैं। तत्पश्चात संक्रांति के दिन जागरण रात के रूप में मनाया जाता है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संमाजसेवी सूरज महतो ने कहा कि हमें पूर्वजों से जो विरासत रूपी संस्कृति प्राप्त हुई है उसे संरक्षित कर आगे और वृहद रूप से इन आयोजनों को करते हुए बूढ़ाबाबा को प्रसन्न कर क्षेत्र में सुख शांति स्थापित रखना है। इससे पूर्व उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय मुखिया रविदास हो, मांगीलाल महतो, सुभाष महतो, सिमरन महतो, किशोर डुमरिया, मनोज दास, अकलू महतो, कैलाश महतो, लालटु महतो, रामू त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment