जमशेदपुर। सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर इनर व्हील जमशेदपुर वेस्ट क्लब ने कबीरिया स्कूल धातकीडीह में स्थित है, वहां मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। एमजीएम अस्पताल के काउंसलर अनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को मासिक धर्म के समय अपने स्वास्थ्य के रख रखाव कैसे करें उसकी विस्तार से जानकारी दी । इसके साथ क्लब के तरफ़ से पैड का वितरण किया गया। पालना घर के बच्चों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वहां भी पौष्टिक आहार जैसे दूध ,ब्रेड, दाल ,चीनी ,आलू, प्याज न्यूट्री नगेट , ,दाल , बिस्किट दिया गया।
इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य मौजूद थे। पास्ट प्रेसीडेंट अमिता सिन्हा , डिस्ट्रिक्ट एडिटर निभा मिश्रा, इमिडीएट पास्ट फास्ट प्रेसीडेंट उर्वशी वर्मा ,निकुंज फ्रांसीस , नीलम जायसवाल, सनोबर सनोबर, जया चौधरी उपस्थित थी।

No comments:
Post a Comment