जमशेदपुर। झारखंड के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा सड़क मार्ग से जमशेदपुर शहर पहुंचे। इसके बाद वे सीधे जमशेदपुर सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर जिले के प्रधान जज, उपायुक्त विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान झारखंड बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल पुष्पगुच्छ देकर व जमशेदपुर बार एसोसिशन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। विदित हो कि जस्टिस संजय कुमार मिश्रा उत्कल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे है। साकची उत्कल एसोसिएशन में उत्कल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में चीफ जस्टिस मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम सात बजे से होगा।
No comments:
Post a Comment