Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सर्विसेस ने माइनिंग को किया पराजित, Services defeated mining in inter departmental volleyball competition



गुवा। सेल की किरीबुरु प्रबंधन के तत्वावधान में केआरसी मैदान में आयोजित अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सर्विसेस ने माइनिंग को 15/9, 6/15, 15/10 से पराजित किया। सर्विसेस ने खिताब पर कब्जा कर लिया। विजेता और उप विजेता को मुख्य अतिथि सीजीएम कमलेश राय ने ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता एवं फाइनल के बेस्ट खिलाड़ी सर्विसेस के दुर्गेश उर्फ गोलू, बेस्ट स्मेसर मदन शर्मा, बेस्ट डिफेंडर टिकेश्वर बारीक, बेस्ट लिफ्टर रेमंड लाफरी चुने गये।इस प्रतियोगिता में किरीबुरु खदान की चार टीमें जिसमें माइनिंग, सर्विसेस, क्रसिंग प्लांट, जेनरल ब्लू भाग ले रही है।

सीजीएम कमलेश राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये कहा कि कार्य के अलावे बाकी बचे समय को आप खेल पर दे रहे हैं यह बेहतर बात है। खेल से खिलाड़ियों के साथ समाज का मनोरंजन होता है। आपसी एकता व भाईचारा बढ़ता है। खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सेलकर्मी खेल के माध्यम से स्वस्थ रहेंगे तो हमारी कंपनी को भी फायदा होगा। जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे ने कहा कि खेल भावना ऐसा हीं बना रहे तथा आगे इससे भी बेहतर मैच होता रहे। 

इस दौरान जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक डीबी जैकर, महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, महाप्रबंधक सुकरा हो, उप महाप्रबंधक दीपेन लोहार, आर के राजा, सहायक महाप्रबंधक एसयू मेद्दा, अनिल कुमार, डॉ. मनोज कुमार, अजय शंकर मिश्रा, सूरज सिंह, मदन शर्मा, इशान सिंह कठोते, प्रफुल्ल मंडल, संजीव राय, जूबेर, सूरज मोहंती, पीके पंडा, बासु हेस्सा, प्रशांत बेहुरिया आदि दर्जनों मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.