Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

स्कूल रूआर कार्यशाला में छ्ह से अठारह वर्ष के डाप आउट बच्चों को जोड़ने का निर्णय, Decision to add drop out children of 6 to 18 years in the school ROR workshop



गम्हरिया।समग्र शिक्षा अभियान के तहत गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर 2023 कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ मारुति मिंज ने किया। इस दौरान 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के ड्राप आउट बच्चों को विद्यालय से पुनः जोड़ने की रुपरेखा तैयार की गई।

 बताया गया है कि गम्हरिया प्रखंड में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 105 तथा 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 123 बच्चे ड्राप आउट हैं। बीडीओ ने कहा कि ड्राप आउट बच्चों को किसी भी तरह से स्कूल से जोड़ना है। उन्होंने बीईईओ सुब्रता महतो से ड्राप आउट बच्चों का डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि उन्हें पुनः स्कूल से जोड़ा जा सके। 

इस मौके पर सीओ मनोज कुमार ने कहा कि हम बच्चों को स्कूल में नामांकित कराने का प्रयास करेंगे तो अवश्य सफल होंगे। इस मौके पर अभियान के जिला प्रतिनिधि सिद्धेश्वर झा, सीएचसी प्रभारी डॉ0 प्रमिला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि परीक्षित महतो, मुखिया निरोला सरदार समेत सभी बीआरपी व सीआरपी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU