Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सुरक्षा बलों को मिली सफलता, नक्सली कैंप को ध्वस्त कर कई सामान बरामद, Security forces got success, many goods were recovered by demolishing the Naxalite camp

 


चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दर्जन भर से ज्यादा गांव में भाजपा माओवादी के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त करते हुए विस्फोटक, विस्फोटक बनाने का सामान, तीर धनुष, नक्सली साहित्य, सिलाई मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया है.

27 मई 2023 से जिला पुलिस, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीम टोंटो, मुफस्सिल और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दर्जन भर से ज्यादा गांव में विशेष सर्च अभियान चल रही है. इसी क्रम में टोंटो थाना क्षेत्र के सारजोमबुरू गांव में भाजपा माओवादियों द्वारा बनाए गए कैंप को ध्वस्त कर दिया गया. माओवादियों के कैंप से और गांव के मुंडा के घर से भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद हुआ है. 

चाईबासा पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सुरक्षा बलों की इस उपलब्धि के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस कैंप को नक्सली मुख्यालय की तरह इस्तेमाल कर रहे थे. नक्सली कैंप से और मुंडा के घर से भारी मात्रा में आईईडी विस्फोटक, आईडी बनाने का सामान, स्पाईक होल बनाने का सामान, नक्सली वर्दी, लाउड स्पीकर, तीर धनुष, सिलाई मशीन, नक्सली बैनर पोस्टर और पर्चा बरामद हुआ है.

पिछले 6 महीने से सुरक्षा बलों द्वारा नक्सली संगठन भाजपा माओवादी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. 

इस अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक की चपेट में आने से सुरक्षा बलों के साथ-साथ ग्रामीणों की भी मौत हुई है. लेकिन सुरक्षा बलों के लगातार प्रयास के कारण अब स्थितियां बदल रही हैं. इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत रखने के लिए जिला पुलिस की ओर से एक कैंप भी स्थापित किया गया है.

 सुरक्षा बलों द्वारा अब तक कुल 193 आईईडी विस्फोटक और 66 स्पाईक होल बरामद किए जा चुके हैं. एसपी ने बताया कि इस अभियान में माओवादियों के किसी बड़े नेता या सक्रिय सदस्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिस मुंडा के घर से सामान बरामद हुआ है वह भी फिलहाल फरार है.

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU