चक्रधरपुर। प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य विजय सिंह सामाड ने विधुत सहायक अभियंता, विद्युत अवर प्रमंडल चक्रधरपुर को एक पत्र लिखा एवं विधुत कार्यपालक अभियंता को भी प्रतिलिपि दिया। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत होयोहातु पंचायत के ग्राम माईलपीढ़ महतो टोला के सामने ग्याहर हजार तार गिर जाने के करण पिछले एक सप्ताह से दर्जनों गांव अंधेरे पर रहने पर मजबूर है।
ग्रामीण द्वारा तार गिरने की सूचना लाइनमैन को दि गई, परंतु लाइनमैन ने कहा एक हजार रुपए दीजिएगा तो लाईन ठीक करने आएंगे। नहीं तो लाइन ठीक करने नहीं आएंगे। इस लिए ग्रामीणों काफी आक्रोशित है। श्री सामड ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या पर अविलंब संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान किया जाए। अन्यथा जन आंदोलन का रास्ता इख्तियार किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment