Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं स्थानीय ग्रामीणों ने किया वृक्षारोपण



गुवा । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई गुवा अयस्क खान के सुरक्षाबलों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने आज गुरुवार को डीएवी स्कूल से योग नगर जाने वाले सड़क के दोनों किनारे में तथा योग नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कूल 1500 पौधे का पौधरोपन किया गया। मौके पर उप कमाडेंट राकेश चन्दन ने सुरक्षा बल के जवानों को सन्देश देते हुए कहा कि पेड़-पौधे वातावरण के लिए अति आवश्यक है. सभी सुरक्षा बल के जवानों ने अपने आवास के सामने पौधरोपण किया तथा संकल्प लिया की सभी अपने-अपने पौधे का संरक्षण करेंगे। 

साथ ही मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट राकेश चंदन ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखना हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी है। क्योंकि इससे शुद्ध ऑक्सीजन हम सभी को मिलता है। बिना पर्यावरण के जीवन का सृष्टि संभव नहीं है। जिस तरह से पेड़ पौधों का दोहन हो रहा है। इसे रोकना नितांत आवश्यक है। 

इसके लिए गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है तभी हम पेड़ पौधों को बचा पाएंगे। और सभी लोग यह प्रण कर ले अपने जन्मदिन या बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा अपने घर के पास जरूर लगाएं। इस दौरान इस मौके पर इंस्पेक्टर जीसी पाठक, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर एलके साहू, क्राइम इंचार्ज एसआई आर के चौधरी सहित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template