Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित Grand programme organised on Teacher's Day at South Point School

 


Jamshedpur (Nagendra) साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में मनमोहक नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी शिक्षकों  का मन मोह लिया। विद्यालय के डायरेक्टर श्री शिवम शर्मा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं।


विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि वे अपने शिक्षकों का सम्मान करें और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान एवं संस्कारों को अपने जीवन में अपनाएँ । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह जी ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। एक शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और अनुभव से विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के इस स्नेह और सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU