Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

फंदे से लटका मिला महिला का शव, जमीन से छू रहे थे पैर

गुवा । किरीबुरू थाना अन्तर्गत गाड़ा हाटिंग, प्रोस्पेक्टिंग निवासी सोमा हेस्सा की पत्नी मंजू चातर (33) ने अपने घर (झोपड़ी) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार शाम लगभग 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पति सोमा हेस्सा ने बताया कि वह मजदूरी करने गया था। देर रात पहुंचा तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। 

उसके बाद खिड़की से देखा तो पत्नी घर के एक कोने में फंदे से लटकी थी। पत्नी के साथ कोई झगड़ा या विवाद भी नहीं हुआ था। मृतका के तीन मासूम बच्चों में दो लड़की व एक लड़का है। बड़ी बेटी ने बताया कि शाम 5 बजे के करीब मां ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खोला। 

पिता भी घर पर नहीं थे। इधर, मंजू चातर जिस तरीके से फंदे से लटकी है वह संदेहास्पद लग रहा है। क्योंकि महिला का पैर और घुटना जमीन से सटा हुआ था। महिला एक एल्युमिनियम के मोटे बिजली तार जो कपड़ा रखने के लिये घर के अंदर बंधा था, उसके सहारे साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। किरीबुरू थाना प्रभारी फिल्मोन लकड़ा एवं एसआई रंजीत महतो मामले की जांच कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.