इसी दौरान जैंतगढ़ महावीर मंदिर प्रांगण के सामुदायिक भवन में सामाजिक कार्यकर्ता आमीर हिन्दुस्तानी एवं शंभू गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट कर जैंतगढ़ को प्रखंड बनाने को लेकर चर्चा किया एवं मांग पत्र सौंपा। विधायकों से दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निवेदन किया कि इस बार झारखंड विधानसभा में होने वाले मानसून सत्र में सीमावर्ती क्षेत्र के इस ज्वलंत मुद्दे को सदन के पटल पर अवश्य उठाए। उन्होंने पिछले 10 वर्षों से प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति द्वारा जैंतगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के आठों पंचायतों को मिलाकर नए प्रखंड बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास को विधायकों के समक्ष विस्तार से रखा।
विधायकों ने इस मांग को जायज करार दिया और समर्थन दनी की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि निश्चित वे लोग इस महत्वपूर्ण मांग को विधानसभा के मानसून सत्र में उठाएंगे। मौके पर मुख्य रूप से संदेश सरदार, हसीन अख्तर, अभिषेक सिंकू, शारिक रजा, निसार हुसैन, इकबाल अहमद, सोहेल अहमद, राहुल आदित्य, मनोज लागुरी आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment