पोटका। माताजी आश्रम हाता द्वारा आयोजित आठ द्विवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव का चतुर्थ दिन आज 10 जुलाई को हाता के स्वर्गीय रनोज सरकार के घर में आयोजन किया गया। संध्या 6.30 बजे ठाकुर, मां और स्वामीजी की बिशेष पूजा के साथ संध्या आरती हुई। उसके बाद सुनील कुमार दे ने उपस्थित सभी भक्तजनों को स्वागत करते हुए कहा,,,,गांव गांव में कथामृत उत्सव सह सत्संग का आयोजन माताजी आश्रम की ओर से किया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर भक्ति भाव और ईश्वर प्रीति जगाना है। इसके अलावे भगवान रामकृष्ण देव का उदार धार्मिक विचार, धार्मिक एकता और मानव प्रेम को प्रचार करना है। उसके बाद शंकर चंद्र गोप ने महेंद्र गुप्त की महान जीवनी पर प्रकाश डाला। उसके बाद बादल मामा ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया। उन्होंने कहा,,भगवान रामकृष्ण देव जी ने धर्म को बहुत ही सरल बना दिया है। उन्होंने कहा,,भगवान न मठ में न मंदिर में,न जंगल में न पहाड़ पर्वत में रहते हैं,भगवान तो बस भक्त के हृदय में निवास करते हैं।
भक्तजनों की रक्षा और उनके साथ लीला करने के लिए अवतार के रूप में मानव शरीर धारण करके हर युग में आते हैं। इस युग में रामकृष्ण रूप धारण करके आये थे। उसके बाद मा सारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की जीवनी पाठ किया गया। उसके बाद भक्ति गीति प्रस्तुत की गई। जिसमें पतित पावन दास, प्रवीर दास, तड़ित मंडल,भास्कर दे,कमल कांति घोष,सुनील कुमार दे ,सहदेव मंडल,मुकुल मंडल और माताजी आश्रम के भक्त महिलाओ ने भाग लिया। अंत में हरिनाम संकीर्तन और हरिलुट किया गया।
अनुष्ठान के बाद सभी भक्तजनों को प्रसाद खिलाया गया। अनुष्ठान का संचालन सुनील कुमार दे ने किया। इस अवसर पर राजकुमार साहू,हरगौरी महतो,मालती दे, मिथुन साहू,लोचना मंडल,काजल मंडल,बेला रानी मंडल,संतोष मंडल,शिशिर मंडल,तपन दे,तपन कुमार मंडल,भास्कर दे,स्वपन दे,सावित्री गोप, कृष्ण कांत मंडल, सहदेव मंडल, सनातन महतो, तपन मंडल, बुलु रानी मंडल, मोहितोष मंडल, बुलु मंडल, छबि रानी मंडल, रीना मंडल, रिता मंडल, हीरा लाल दे, सुदीप दे, दुलाल मुखर्जी, मंजुश्री सरकार, हिरण महतो, दिलीप महतो, तपन मंडल, मीता बिश्वास ,सोमा बिश्वास, बपटू सरकार, पुष्पा सरकार, छविरानी सरकार, बीरेंद्र मंडल, सुदीप मंडल, झरना साहू,अंजलि मंडल, छबि रानी मंडल, सुजाता मरल, ब्रह्म मरल, अमल बिश्वास, बलराम गोप के अलावे बिभिन्न गांव के भक्तगण काफी संख्या में उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment