गम्हरिया। टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर बीको मोड़ के समीप रात्रि करीब साढ़े दस बजे औद्योगिक क्षेत्र से निकल रहे एक ट्रक से स्प्लेंडर बाइक की हुई सीधी टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया। पुलिस से ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया है। घायल बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो पाई है। संभावना जताई जा रही है कि बाइक सवार किसी कंपनी में काम कर लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:
Post a Comment