Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सत्संग से जीवन बदलता है : सुनील कुमार दे, Satsang changes life: Sunil Kumar De


 कथामृत उत्सव,,तीसरा दिन, एडल गांव में आयोजित,,

पोटका।  माताजी आश्रम हाता द्वारा आयोजित आठ द्विवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव का तीसरा दिन आज 9 जुलाई को एडल गांव  में आयोजन किया गया। इसका आयोजन अभय साहू  ने किया। संध्या 6.30  बजे ठाकुर जी की संध्या आरती के साथ अनुष्ठान शुरू हुई। उसके बाद शंकर चंद्र गोप ने उपस्थित सभी भक्तजनों को स्वागत किया और कथामृत उत्सव का महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सुनील कुमार दे ने कहा,,,सत्संग से जीवन बदलता है। अगर हम चोर लोगों के साथ रहेंगे तो चोरी करने की इच्छा होगी, अगर शराबी के साथ रहेंगे तो शराब पीना की इच्छा होगी और हम भक्तजनों के साथ रहेंगे तो भगवान का नाम लेने इच्छा होगी। अर्थात हमरा संगत जैसे होंगे हमारा जीवन और कर्म भी उसी तरह होगी।उसके बाद कमल कांति घोष ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया। उन्होंने कहा,,,रामकृष्ण कथामृत में सारी समस्याओं का समाधान है। यह धार्मिक ग्रंथ सबके लिए है। इस अवसर पर हरगौरी,आनंद साहू आदि ने भी अपने अपने विचार रखें।


इस अवसर पर भक्ति संगीत का भी कार्यक्रम हुआ। जिसमें बादल मामा, सुनील कुमार दे, भास्कर दे, पतित पावन दास, प्रवीर दास, तड़ित मंडल, दसई सोरेन, माताजी आश्रम के महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर शारदा मां की जीवनी और स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पाठ किया गया। अंत में हरिनाम और हरिलुट किया गया।अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरण किया गया।अंत में अंशुमान साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर भास्कर दे, तरुण दे, स्वपन दे, साबित्री गोप, कृष्ण कांत मंडल, सहदेव मंडल, तपन मंडल, स्वपन मंडल, मोहितोष मंडल, मंजुश्री सरकार, हिरण महतो, दिलीप महतो, तपन मंडल, अभय साहू, मिथुन साहू, हरेकृष्ण साहू, राजकुमार साहू, दुर्योधन साहू, रवींद्र नाथ साहू, नारायण चटर्जी, लोचना मंडल, अंजलि मंडल, बन्दना मंडल, छोविरानी मंडल, सुजाता मरल, ब्रह्म मरल , झरना साहू तनुश्री साहू, यमुना मंडल के अलावे बिभिन्न गांव के भक्तगण काफी संख्या में उपस्थित थे। अनुष्ठान का संचालन सुनील कुमार दे ने किया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.