गम्हरिया। जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने सोमवार को कांड्रा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के सभी पंजियों की गहनता से जांच व उसका अध्ययन कर थाना प्रभारी पास्कल टोपनो को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने थाना की लूट पंजी व अपराध पंजी को विशेष रुप से दुरुस्त करने एवं जेल से छूटे हुए अपराधियों की गतिविधियों पर खास नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबे समय से लंबित कांडों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के क्रम में कुछ त्रुटियां पाई गई जिसे एसपी ने जल्द दुरुस्त करते हुए जानकारी देने को कहा। उन्होंने बारी-बारी से सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से उनकी भूमिका की जानकारी ली एवं जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment