Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दंदा साई नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, Rudrabhishek performed at Danda Sai Narmadeshwar Mahadev Temple for Chandrayaan-3's successful landing


चक्रधरपुर। भारत के चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए जहाँ पूरे देशवासी दुआएं कर रहे थे। साथ ही इसके सफलता के लिए कई मंदिरों में विशेष पूजा हवन भी किए गए। वहीं चक्रधरपुर के दंदा साई स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दही, दूध और शहद के साथ पूजन और पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस पूजा में दुर्गा दास, आशीष वर्मा, कबीर पाण्डेय, रम्मी जैरथ, शिवम पाण्डेय आदि सम्मिलित हुए। दरअसल पंडितों के मुताबिक चंद्रमा भगवान भोलेनाथ के मस्तक पर विराजित है। इसलिए चंद्रयान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की गई।

बता दे कि, चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए वैज्ञानिकों ने बुधवार शाम 6 बजे के लगभग का समय तय किया था। लैंडिंग से पहले के 15 मिनट काफी अहम थे। इसलिए इसरो के वैज्ञानिकों के साथ पूरे देशवासियों की निगाहें इस मून मिसन पर टिकी हुई थी। 2019 में चंद्रयान 2 की लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी गड़बड़ी हो गई थी और विक्रम लैंडर सतह पर लैंड नहीं कर पाया था। इसी वजह से लोग चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विशेष कामना कर रहे थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template