Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पितकी रेलवे फाटक के पास एन एच 32में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

 


परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल 

चांडिल । चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत पितकी रेलवे फाटक के पास बुधवार की दोपहर को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के रामनगर टोला होदागोड़ा निवासी सतीश महतो के रूप में किया गया है। वे जल संसाधन विभाग में काम करते थे और कुछ दिन पहले ही सेवानिवृत हुए हैं। उनकी पत्नी भी जल संसाधन विभाग में काम करती हैं।

 वर्तमान में उनका परिवार चांडिल डैम कालोनी में रहता है। बताया जा रहा है कि बाइक से जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार वह लुपुंगडीह में नया मकान बनवा रहे हैं, जिसकी देख-रेख करने प्रतिदिन लुपुंगडीह जाते थे। बुधवार को भी काम देखकर वापस डैम कालोनी लौटने के क्रम में घटना घटी। घटना के बाद मृतक के पत्नी पति के शव से लिपटकर घंटो रोती रही।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम : दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चांडिल धनबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 32 को जाम कर दिया। सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि बदहाल सड़क पर उड़ने वाली धूल के कारण आए दिन दुर्घटना घटती है। 

इसके बावजूद सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है। बारिश होने पर सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाता है और धूप खिलने पर सड़क से उड़ने वाली धूल से राहगीरों के साथ आसपास के ग्रामीण भी परेशान रहते हैं। 

लोगों ने कहा कि एनएच 32 में नई बाइपास सड़क का निर्माण किया जाता रहा है। लेकिन पुरानी सड़क जिसपर वर्तमान में आवागमन हो रहा उसे बदहाल छोड दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले उपयोग किए जा रहे सड़क को दुरुस्त किया जाए उसके बाद नई सड़क का निर्माण कराया जाए।

सूचना पर पहुंची पुलिस : दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद चांडिल के एस डी पी ओ संजय कुमार, नीमडीह के अंचल अधिकारी संजय पांडे व चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे। एन एच 32 चौड़ीकरण के कार्य करने वाली कंपनी दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इनफ्रेकन प्रा लि के पदाधिकारी के लिखित आश्वासन जल्दी सड़क मरम्मती करने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template