जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने इस वर्ष विभिन्न स्थानों पर विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूकता फैलाई। हर राहगीर का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक व्यस्ततम सड़क पर एक विशाल होर्डिंग लगाया।
जागरूकता वार्ता 3 स्थानों पर आयोजित की गई और डब्ल्यू एच ओ थीम विश्व स्तनपान 2023 के संदेश के साथ बड़ी संख्या में पत्रक वितरित किए। क्लब ने सामाजिक प्रभावशाली व्यक्तियों और डॉक्टर के द्वारा जागरूकता वार्ता वीडियो को हर डिजिटल मीडिया में प्रसारित किया गया।
No comments:
Post a Comment