गुवा । झामुमो कार्यकर्ताओं एवं झारखंड आंदोलनकारियों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, नोवामुंडी में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्व. निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया। इस दौरान स्व. निर्मल महतो की तस्वीर पर सभी ने माल्यार्पण किया एवं निर्मल महतो अमर रहे के नारे लगाए। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोबोंगा, झामुमो के प्रखंड सचिव मनोज लागुरी, बुधराम लागुरी, बुधन चाम्पिया, घनश्याम हेम्ब्रम, सुनील लागुरी आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment