LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई पहाड़ी में मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक का शुभारंभ , मुकेश मित्तल ने किया उद्घाटन, Medical store and clinic inaugurated in Bhilai hill, inaugurated by Mukesh Mittal



जमशेदपुर । बालीगुमा के भिलाई पहाड़ी में डॉ राधेश्याम अग्रवाल के नये मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक का उद्घाटन  पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि डॉ साहब ने इस ग्रामीण क्षेत्र में क्लिनिक खोलकर लोगों की सेवा करने का निर्णय लिया है वह काबिले तारीफ है। इस मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के मानगो शाखा अध्यक्ष लाला जोशी ने बताया कि डॉ साहब शुरू से  ही सामाजिक कार्यो में व्यस्त रहते हैं। 

कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से विजय अग्रवाल , तुलसी खेमका , विनोद खेमका , विजय खेमका ,  बलवंत सिंह , बंटी सरदार , अरविंद अग्रवाल , डॉ दिनेश अग्रवाल , राजेश शर्मा , दीपक पटवारी , अजय चौधरी , संदीप रिंगसिया , सीताराम अग्रवाल , विनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment