Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जनप्रतिनिधियों, जेएसएलपीएस व समूह की महिलाओं ने निकाला तिरंगा रैली, People's representatives, JSLPS and women of the group took out the tricolor rally


गुवा
 । मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज सोमवार को जनप्रतिनिधियों, जेएसएलपीएस व समूह की महिलाओं ने निकाला तिरंगा रैली। यह तिरंगा रैली गुवा पश्चिमी पंचायत से निकलकर कच्छीधौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट, रामनगर, गुवा बाजार से होते हुए वापस रामनगर दुर्गा मंडप के प्रांगण में समापन किया गया। इस दौरान सभी महिलाओं ने मेरी माटी मेरे देश के प्रति शपथ ग्रहण किया। रैली के दौरान विभिन्न देशभक्ति के नारे व शहीद वीर पुरुष के नारों से पूरा गुवा गूंज उठा।


इस रैली का नेतृत्व नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी व जेएसएलपीएस के जेंडर गीता देवी ने किया। इस दौरान हर घर तिरंगा को लेकर करीब 1000 तिरंगा का वितरण किया गया। मौके पर रोजगार सेवक कृतिधर महतो,जिप सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, जेएसएलपीएस के जेंडर गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, रेनू चौधरी सहित विभिन्न समूह की महिलाएं मौजूद थी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template