बिहार। बिहार के मुजफ्फरपुर में गायघाट प्रखंड के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में गुरुवार को बागमती नदी में नाव पलटने से उस पर सवार करीब 35 व्यक्ति डूब गए। 20 लोगों को बचा लिया गया। 13 लापता थे। इनमें अधिकतर स्कूली छात्र-छात्राएं हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, लापता हुए 13 लोगों की शुक्रवार को भी तलाश जारी रही। इस दौरान तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लापता हुए 13 लोगों में से 4 वर्षीय अजमत 20 वर्षीय पिंटू सहनी और 40 वर्षीय शमसूल का शव अभी तक पानी से बाहर निकाला गया है।
No comments:
Post a Comment