कुकडु। आदिवासी कुड़मी समाज के सरायकेला-खरसावां जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में चांडिल अनुमंडल के प्रखंड ईचागढ़, कुकड़ू, एवं नीमडीह के सुदूरवर्ती गांवों में मोटरसाईकिल की एक विशाल रैली निकाली गई । इस रैली के माध्यम से लोगों को आह्वान किया गया कि कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर से नीमडीह स्टेशन में अनिश्चितकालीन रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन का कार्यक्रम चलता रहेगा। इस आंदोलन में प्रत्येक घर से कम से कम एक या दो सदस्य आंदोलनकालीन हर दिन उपस्थित रहेंगे। यह रैली नीमडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव जानुम, पलाशडीह, छातारडीह,से आगे कुकड़ू प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों से होते हुए ईचागढ़ प्रखंड के हाड़ात, बारदाडीह, चौगा, आदरडीह, मातकमडीह, सिमलटांड़ होते हुए जारगोडीह गांव में रैली का समापन हुआ।
आज 73 सालों से कुड़मी जनजाति अपने समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए लगातार आंदोलनरत हैं। इस मुहिम के अंतर्गत ही कुड़मी समाज के लोग झारखंड के प्रत्येक प्रखंड एवं प्रत्येक जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया था। जिसका जवाब या आश्वासन गृह मंत्रालय अथवा केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक समाज को नहीं मिला।
इसलिए पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आदिवासी कुड़मी समाज ने दिनांक 20 सितंबर 2023 से रेल चक्का जाम करने रेलवे लाइन पर अनिश्चितकालीन के लिए निर्णय होने तक बैठ जाएंगे। कार्यक्रम के अगुवाई में सीमांत कुमार महतो, भोलानाथ महतो, प्रियरंजन महतो, द्वारिका महतो, उमाकांत महतो अधीनचंद्र महतो, डॉ चंद्रशेखर महतो, दुलालचंद्र महतो, शिवचरण महतो, दीपक चंद्र महतो, उपेंद्र विभीषण जोगेंदर, गुरुपद आदि रैली में शामिल थे।

No comments:
Post a Comment