इस तरह की हरकत पूर्वी सिंहभूम जिले में आम बात हो गई है। सीतारामडेरा के अलावा जिले के कई थाने में इस तरह की घटनाएं घट चुकी है। घूस लेने की घटना का मामला तब उजागर होता है जब वे फंस जाते हैं।
थाने में अगर किसी को काम कराना है तो उसकी कोई सुनता ही नहीं है। बागबेड़ा में तरूण सुडेरा की जमीन पर वहां का ही दबंग छोटू उर्फ विक्रम प्रधान ने कब्जा जमा रखा है, लेकिन उसे पुलिस की ओर से खाली तक नहीं कराया जा रहा है। वे पिछले कई सालों से थाना, डीसी कार्यालय और सीओ कार्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment