हाता। पोटका के जानेमाने समाज सेवी, झारखंड आंदोलन कारी, भाजपा नेता,माताजी आश्रम के ट्रस्टी, तथा हल्दीपोखर दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय लक्खी चरण कुंडू के प्रथम पुण्य तिथि पर उनके बास भवन गंगाडीह गांव में माताजी आश्रम हाता का सत्संग हुआ और उनको श्रद्धांजलि दी गई। संध्या 6.30 बजे पंडित सुधांशु शेखर मिश्र ने भगवान रामकृष्ण देव्,माँ सारदा देवी और स्वामी विवेकानंद जी का बिशेष पूजा और आरती की गई।
उसके बाद भक्ति संगीत हुआ जिसमें बादल मामा, सुनील कुमार दे,तड़ित मंडल, पतित पावन दास, देसाई मुर्मू, भास्कर दे, सहदेव मंडल, मुकुल मंडल, रेवा गोस्वामी आदि ने भाग लिया। उसके बाद सुनील कुमार दे ने उपस्थित भक्तजनो को स्वागत करते हुए लक्खी बाबू की महान जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्हेंने इस अबसर कहा,,आना और जाना सृष्टि का नियम है। समय के पहले कोई जाते नहीं और समय हो जाने पर कोई रुकते नहीं। सत कर्म मनुष्य को अमर बनाता है।
लक्खी बाबू को उनके महान कर्म के लिए हमेशा याद किया जायेगा। उसके बाद शंकर चंद्र गोप ने सत्संग की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उसके बाद कमल कांति घोष ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया।उन्होंने इस अवसर कहा,,भगवान रामकृष्ण देव ने धर्म को बहुत ही सरल और उदार बना दिया है। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हम आसानी से भगवत भक्ति और भगवत प्रेम प्राप्त कर सकते हैं। लोचना मंडल ने सारदा माँ की जीवनी और वाणी पाठ किया तथा पंडित सुधांशु मिश्र ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पाठ किया। अंत में हरिनाम संकीर्तन और हरिलुट किया। धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण कांत मंडल ने किया।
उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। अनुष्ठान का संचालन सुनील कुमार दे ने किया। इस अवसर पर नारायण चटर्जी, संजय साहू, तपन मंडल, मोहितोष मंडल, संतोष मंडल, देव रंजन मंडल, भवतारण मंडल, राजकुमार साहू, निवारण मोदी, सनातन महतो, अरुण महतो, रविंद्र नाथ दास, तरुण मंडल, सुबोध मंडल, ब्रह्म पद मंडल, बेवी मंडल, बेला रानी मंडल, बन्दना मंडल, अंजलि मंडल, मंजुश्री सरकार, स्वाधीन सरकार, केका सरकार, शिशिर मंडल, तरुण दे, रीना मंडल, रीता मंडल,अपर्णा पात्र, पद्मावती कुंडू, निर्मला साहू, अर्चना कुंडू, राजू कुंडू, बिस्वजीत कुंडू, गौतम कुंडू के अलावे गांव के अनेक भक्तगण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment