Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur तेली साहू समाज एवं महिला तेली साहू समाज के तत्वावधान में कुल देवी माता राजिम जयंती मे 52 वां राजिम महोत्सव का किया गया आयोजन The 52nd Rajim Festival was organised on the occasion of Kul Devi Mata Rajim Jayanti under the aegis of Teli Sahu Samaj and Mahila Teli Sahu Samaj.

 


Upgrade Jharkhand News. तेली साहू समाज एवं महिला तेली साहू समाज के तत्वाधान में कुल देवी माता राजिम जयंती मे 52 वां राजिम महोत्सव का आयोजन किया गया। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में सत्य नारायण पुजा से इसकी शुरुआत की हुई राजिम महोत्सव समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू ने समाज का झंडा तोलन किया। सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिमा दास साहू विधायक जमशेदपुर पूर्व सम्मानित अतिथि के रूप में दिनेश कुमार पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं डॉक्टर जे के देवांगन समाजसेवी उपस्थित थे। राजिम महोत्सव समारोह 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन माता कर्मा माता राजिम के चित्रों पर दीप प्रजालान एवं पुष्प अर्पण कर किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राजिम महोत्सव छत्तीसगढ़ी समाज के एकता की परिचित कराने का मौका है इसलिए समाज संगठित रहे। उन्होंने कहा कि कलयुग के विषय पर कहा कि संघ शक्ति कलेयुग यानी जिसके पास शक्ति होगी दुनिया उनको सामने झुकेगी। इसलिए साहू समाज में अपनी एकता बनाए रखें उन्होंने समाज को संगठित होने की अपील की समाज में बेटे के साथ बेटियों को भी पढाया जाए, क्योंकि एक बेटी दो घरों को संस्कार देती है उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया। इस अवसर पर विशिटअतिथि पूर्णिमा साहू विधायक जमशेदपुर पूर्व ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए नारी शक्ति को आगे आने की आवश्यकता है माता राजिम के मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं। 


इस अवसर पर सम्मानित अतिथि दिनेश कुमार पूर्व भाजपा अध्यक्ष जमशेदपुर ने कहां की युवा शक्ति को आगे आकर समाज संस्कृति आगे बढ़ाएं। इस अवसर  साहू समाज के केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी गन पार मुखिया महिला प्रतिनिधि महिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर साहू समाज के मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर केंद्रीय महिला अध्यक्षा जया साहू ने माता राजिम की जीवनी पर प्रकाश डाला केंद्रीय महामंत्री रामनरेश साहू ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। स्वागत भाषण केंद्रीय अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू एवं मंच संचालन त्रिवेंद्र कुमार साहू प्रीति साहू एवं नीतु साहू ने किया।


धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरवर प्रसाद साहू ने किया। इस अवसर पर  राम साहू के के ग्रुप सरस्वती कला मंच सोनारी के द्वारा एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी नित्य गणेश वंदना के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का चालू किया गया। छत्तीसगढ़ी धान के कटोरा अरपा पैरी के धान लोकगीतों पर सभी लोग झूम उठे। इस मौके पर समाज के  पांच हजार लोगों ने माता का भोग ग्रहण किया। राजिम महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से केशव लाल साहू, प्रीत राम साहू, राम साहू, जितेन्द्र कुमार साहू, चेतन साहू, कमला साहू, अनिता साहू, गीता साहू, विमला साहू, रेखा साहू, लक्ष्मी साहू, शिलु साहू, गीतांजलि साहू, दुर्गा साहू, नेहा दास, संगीता साहू, रतना साहू, सविता साहू, शांत साहू, नितु साहू, हेमलता साहू, राखी साहू, शशि देवी, तरुन साहू, रेणुका साहू, संतोषी साहू, लालू राम साहू, खेमलाल साहू, सत्येंद्र कुमारसाहू, गिरधारी लाल साहू, कन्हैया राम साहू, हेमंत साहू, चंद्रशेखर साहू,   जागेश्वर साहू, भूवनेश्वर साहू, लखन राम साहू, संतराम साहू, बाबू दास साहू, धर्मेंद्र साहू, दिनेश कुमार साहू, एन प्रकाश साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.