चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर लाइनपार दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा का प्रतिमा को खंडित करने का एक मामला सामने आया है। सुबह खंडित पाया गया। इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश हैं। घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि हालाकि मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार के सहायक मूर्ति कार ने ही प्रतिमा को खंडित किया है। बहरहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मां दुर्गा प्रतिमा का निर्माण कर रहे मुख्य शिल्पकार विधान बेरा ने अपने ही सहायक शिल्पकार लालू दास पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है।
घटना के पीछे पैसा लेन-देन का मामला बताया जा रहा है। विदित हो कि लालू दास पश्चिम बंगाल दीघा का रहने वाला है। वह डेढ़ माह से मनोहरपुर में रहकर मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। उसने अपने मालिक मुख्य शिल्पकार विधान बेरा से अपने दीघा स्थित अपने परिवार को कुछ पैसा वहां देने की बात कही थी। शायद पैसा नहीं दिए जाने को लेकर वह नाराज़ था तथा वह दो दिन से मूर्ति कार्य भी नहीं कर रहा था। मंगलवार सुबह ट्रेन पकड़कर वह अपने घर दीघा रवाना हो गया। इधर दुर्गा प्रतिमा समेत अन्य मूर्ति के खंडित होने की सूचना मिलने पर वहां भीड़ जमा हो गई।
मौके पर मनोहरपुर पुलिस भी आ गई। वहीं मुख्य शिल्पकार विधान बेरा जो कि वह भी दीघा का ही रहने वाला है। उसने पुलिस से कहा कि यह सब उसी सहयोगी मूर्तिकार लालू दास का काम है। मूर्ति खंडित कर वह आज सुबह ट्रेन पकड़कर दीघा भाग गया है। वहीं उस युवक से दूरभाष में बात हुई तो उसने मूर्ति तोड़े जाने से साफ इंकार किया है। फिर किसने मूर्ति तोड़ी, जबतक उस युवक से पुलिस पूछ-ताछ नहीं कर लेती। जांच की दिशा में खुलासा नहीं हो पाएगा। इस मामले को लेकर मनोहरपुर पुलिस गंभीरता से लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment