चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र में 2 आइईडी बम बरामद किए हैं। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर उसे नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन ,कांड़े, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्वनी, अपने रास्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान के जंगलों में घूम रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा 11 जनवरी से टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा ,तुम्बाहाका, रेंगडा, पाठतोरब,गोबुरु,लुईया एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोइलकेरा थाने के कुईड़ा ,छोटा कुईड़ा,मारादिरी ,मेरालगड़ा,हाथीबुरु,तिलायबेड़ा, बोयपाईससाग, कटम्बा ,बायहातु ,बोरोय ,लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है।
इस क्रम में सोमवार को गोइलकेरा थाना अंतर्गत तरोपी के जंगली व पहाड़ी रास्ते सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए 2 आइईडी बम बरामद कर पुलिस ने नक्सलियों का नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने सुरक्षा का मध्य नजर दोनों आईईटी बम को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया। पुलिस ने 6 किलो ग्राम का दो और 5 किलोग्राम का बम बरामद किया था। पुलिस को लगातार मिल रही सफलता के करण जवानों का हौसला बुलंद हैं।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment