Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

30 अक्टूबर को बड़ा भालकी और जामदा गांव में बंगला सिखाने का स्कूल खुला, On October 30, a school for teaching Bengali opened in Bada Bhalki and Jamda villages.


बंगला भाषा बचाओ अभियान के क्रम में माताजी आश्रम के सहयोग से गांव गांव में बंगला भाषा सिखाने का स्कूल खोला जा रहा है,,

हाता। झरखण्ड में बंगला भाषा का अस्तित्व को बचाने के लिए माताजी आश्रम हाता के सहयोग से पोटका अंचल के विभिन्न गांव में बंगला भाषा शिखाने का स्कूल खोला जा रहा है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे बड़ा भालकी गांव बंगला भाषा का स्कूल माताजी आश्रम के सहयोग से तथा सार्वजनिक हरि मंदिर कमेटी की ओर से खोला गया। स्कूल का उद्घाटन सुधांशु मिश्र ने धूप द्वीप प्रजवलित कर के तथा सरस्वती मां की पूजा अर्चना कर के की। कमल कांति घोष ने सरस्वती वंदना की। शंकर चंद्र गोप ने बंगला भाषा को बचाने का आह्वान किया। सुनील कुमार दे कहा,,झरखण्ड में 42% बंगला भाषी लोगों की मातृभाषा बंगला की बचाने के लिए माताजी आश्रम हाता के सहयोग से गांव गांव में बंगला भाषा शिखाने का स्कूल खोला जा रहा है।

जिसमें काफी उत्साह देखा जा रहा है। माताजी आश्रम की ओर से बच्चे को वर्ण परिचय निःशुल्क दिया गया तथा सुनील कुमार दे ने पहला क्लास लिया। प्रति रविवार को अंजली मंडल और विनय कृष्ण मंडल ने बंगला सिखाने का निःशुल्क सेवा देंगे। इस अवसर पर सुनील कुमार दे, कमल कांति घोष, सुधांशु मिश्र, शंकर चंद्र गोप के अलावे बलराम गोप, शिशिर मंडल, अंजली मंडल, विनय कृष्ण मंडल बंगला सिखने वाले छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

सुबह 11 बजे पोटका प्रखंड के जामदा गांव में भी 30 अक्टूबर 2023 को बंगला भाषा सिखाने का स्कूल माताजी आश्रम के सहयोग से सार्वजनिक सरस्वती पूजा समिति की ओर से खोला गया। यहाँ भी सुधांशु मिश्र ने धूप द्वीप प्रजवलित कर के तथा सरस्वती मां की पूजा अर्चना कर के स्कूल का उद्घाटन किया गया। बादल मामा ने सरस्वती मा की संगीत प्रस्तुत की।सुनील कुमार दे ने सभी को स्वागत करते हुए बंगला भाषा को बचाने का आह्वान किया।

शंकर चंद्र गोप और मुकुल मंडल ने बच्चे को मातृभाषा बंगला को सिखाने के लिए अभिभावकों को अपील की।उसके बाद माताजी आश्रम की ओर से उपस्थित सभी बच्चे को बंगला भाषा सिखने की पुस्तक निःशुल्क दी गई।सुनील कुमार दे ने बंगला क्लास लिया।अलक मंडल ने धन्यवाद दिया। यहाँ भी प्रति रविवार को कुलदा सारंगी,अरुण सारंगी,अलक पाल, अंजना मंडल और पूर्वी मंडल ने निःशुल्क बंगला शिखाएँगे। इस अवसर पर प्रफुल्ल मंडल,लक्खी कांत मंडल,असित मंडल,अंशुमान मंडल,मुकुल मंडल,सुनील कुमार दे,कमल कांति घोष,सुधांशु मिश्र,बलराम गोप,शंकर चंद्र गोप,कुलोदा सारंगी,अरुण सारंगी,अलक मंडल,अंजना मंडल,पूर्वी मंडल के अलावे बंगला शिखनेवाले छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.