Gumla

300 फीट गहरी खाई में गिरी रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे दोस्तों की कार ,1 की मौत, 4 गंभीर घायल, Car of friends going from Ranchi to Netarhat fell into 300 feet deep ditch, 1 dead, 4 seriously injured

गुमला।  जिला के बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र के नेतरहाट घाटी के पास हादसा हो गया। घाटी के मिलिट्री मोड़ के समीप रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई…

300 फीट गहरी खाई में गिरी रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे दोस्तों की कार ,1 की मौत, 4 गंभीर घायल, Car of friends going from Ranchi to Netarhat fell into 300 feet deep ditch, 1 dead, 4 seriously injured

 


गुमला। जिला के बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र के नेतरहाट घाटी के पास हादसा हो गया। घाटी के मिलिट्री मोड़ के समीप रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार, 20 वर्षीय मोहम्मद शहबाज रिजवी उर्फ कैफ की मौके पर ही मौत हो गई। शहबाज रिजवी रांची बरियातू का रहने वाला था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार पर सवार होकर पांच युवक रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में रांची के बरियातू निवासी मोहम्मद शहबाज रिजवी उर्फ कैफ (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चालक शदाब खान (35 वर्ष) के सिर पर गंभीर चोटें आयी है और शारीख खान का दाहिनी पैर टूट गया, जबकि अन्य फरदीन खान (18 वर्ष) और सइयद सवेब (19 वर्ष) को हल्की चोटें लगी है।

नेतरहाट घाटी में गाड़ी खाई में गिरने के बाद सैयद और शदाब बड़ी मुश्किल से 300 फीट गहरी खाई से बाहर सड़क तक निकले और राहगीरों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद राहगीरों ने गुरदरी पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात के लगभग 2:00 बजे तक ऑपरेशन चला और मृतक और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280