बस ने मारी दो मोटरसाइकिल को जोरदार सीधी टक्कर, एक युवक की मौत, एक कोमा में, तीन घायल

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक बस ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर बस मौके से फरार हो गया है। इस सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल में सवार युवक की घटनास…

बस ने मारी दो मोटरसाइकिल को जोरदार सीधी टक्कर, एक युवक की मौत, एक कोमा में, तीन घायल

 


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक बस ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर बस मौके से फरार हो गया है। इस सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल में सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी है, जबकि दूसरा युवक कोमा में चला गया। जबकि मोटरसाइकिल में सवार माता पिता और बेटा घायल हो गए हैं।


घटना चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य सड़क मार्ग के बूढीगोड़ा और जेनाबेड़ा के बीच सुबह तक़रीबन साढ़े दस बजे घटी है। बताया जा रहा है की चाईबासा से गोईलकेरा के बीच चलने वाली बस सोनुआ से होते हुए चक्रधरपुर की ओर तेज रफ़्तार में आ रही थी।


इसी दौरान बूढीगोड़ा और जेनाबेड़ा के पास बस ने विपरीत दिशा चक्रधरपुर से सोनुआ की ओर जा रही दो मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बस के भीषण टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल में सवार पांच लोग कई फीट ऊँचा फेंका कर सड़क पर गिरे, जिससे सभी को गंभीर चोट आई। इस घटना के बाद बस चालक ने बस की रफ़्तार और तेज कर मौके से भाग गया।


इस हादसे के बाद एक मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों में से एक ने तड़पते हुए घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे मोटरसाइकिल में सवार माता बसंती मुदी पिता मंगल मुदी और पुत्र सुशील मुदी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में एक मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों में से एक बैशागु बांकिरा को डॉक्टरों ने जाँच के बाद युवक बुकलू बांकिरा की ईलाज के कोमा में चला गया। बाद में उसे एंबुलेंस से चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया।


दोनों केरा पंचायत के महुलबराई के रहने वाले बताये जा रहे हैं, जबकि दूसरे मोटरसाइकिल में सवार एक परिवार के माता पिता और पुत्र का मरहम पट्टी किया गया। पिता मंगल मुदी का एक पैर टूट गया है, जबकि बाकि दोनों को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है की मंगल मुदी अपनी पत्नी और बेटे के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर सोनुआ के खुदाबुरु गाँव स्थित अपनी बेटी के ससुराल जा रहे थे, तभी बूढीगोड़ा के पास सोनू नामक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल मुदी परिवार चक्रधरपुर के केनके पंचायत के कुईतुका गांव के रहने वाले हैं।

इधर इस सड़क हादसे के बाद चक्रधरपुर पुलिस पुरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकली सोनु नामक बस को चक्रधरपुर के केडिया पेट्रोल पम्प में चालक छोड़कर फरार हो गया। छापामारी के बाद पुलिस ने बस को केडिया पेट्रोल पम्प से जब्त कर लिया है और बस के कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद भाजपा नेता शशि भूषण सामड चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर लोगों से जानकारी ले रहे हैं।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280