चक्रधरपुर। अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सैयद शहजाद मंजर ने एक बालिका को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची में एडमिट करवाया है। जानकारी के मुताबिक सिमिदीरी पंचायत के चोंगासाई में रहने वाले मो नसीम की पुत्री सोहाना सोहाना नसीम पेट की बीमारी से परेशान थी। वह सदर अस्पताल चाईबासा में पिछले तीन चार दिनों से इलाजरत थी, लेकिन बीमारी से राहत नहीं मिल रही थी।
शुक्रवार को इसकी सूचना अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष सैयद शहजाद मंजर को दी गई। उन्होंने रिम्स में अपने एक परिचित से बात कर सोहाना नसीम को रिम्स रांची भेज कर एडमिट करवाया। रिम्स में उसका इलाज शुरू हो चुका है। सोहाना एक गरीब परिवार से आती है। इलाज में आने वाली खर्च के कारण वह बेहतर इलाज नहीं करवा पा रही थी। शहजाद मंजर ने आयुष्मान कार्ड बनवार कर उसे रिम्स रांची भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment