Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

कुष्ठ रोग निवारण को लेकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, Awareness program organized regarding leprosy prevention


रामगढ़। सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद के निर्देशानुसार सदर अस्पताल रामगढ़ में कुष्ठ रोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ तूलिका रानी एवं अन्य चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

कार्यक्रम के दौरान जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ तूलिका रानी ने महात्मा गांधी के द्वारा कुष्ठ रोगियों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कुष्ठ रोग के उपचार एवं निदान के बारे में सभी को अवगत कराया। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज से जिले के सभी सरकारी चिकित्सा केन्द्रों में कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। मौके पर सभी ने जिला को कुष्ठ मुक्त करने की शपथ भी ली।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष सदर अस्पताल डॉ अमरेंद्र कुमार, डीआरसीएचओ डॉक्टर शशि भूषण खलको, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्य प्रकाश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम समन्यवक रंजीत कुमार, जिला डाटा प्रबंधक श्रीमती रेशमी आनंद, सावंत कुमार ठाकुर, जिला कार्यक्रम सहायक अमोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.