Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटी भाजयुमो, BJYM engaged to make Babulal Marandi's Sankalp Yatra successful and historic


जमशेदपुर। 
संकल्प यात्रा झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का 10 अक्टूबर को पोटका के कालिकापुर मैदान में होने वाले संकल्प यात्रा की को सफल बनाने के लिए बुधवार को पोटका में पोटका,कोवाली, आसनबनी मंडल की संयुक्त बैठक हुई। इसी तरह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने का कहा कि संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए युवाओं को अलग अलग टास्क दिया गया है।  

इस बैठक में सांगठनिक कार्यों को गति देने, बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं 09 अक्टूबर को संकल्प यात्रा के निमित प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का जमशेदपुर आगमन और 10 अक्टूबर को पोटका तथा पूर्वी/पश्चिमी विधानसभा तथा 11 अक्टूबर को जुगसलाई विधानसभा में होने वाले विशाल जनसभा के सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की गई। श्री अमित ने कहा सभी विधानसभा में हजारों की संख्या में युवाओं पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता विभीषण सरदार, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप डे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, ज़िला मंत्री गणेश सरदार और कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार, मनीष पांडे उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template