जमशेदपुर। सुबोध झा अध्यक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति सह भाजपा नेता ने कहा की धर्मात्मा मिस्त्री ने कहा। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी फिल्टर प्लांट का मोटर टाटा स्टील के बिजली कनेक्शन में आ रही खराबी के कारण मोटर से धुआं फेंक दिया था। उस वक्त मैं धर्मात्मा मिस्त्री वहीं पर थे और साथ में फिल्टर प्लांट के ऑपरेटर रामजी सिंह के द्वारा यथाशीघ्र मोटर को बंद कर जलने से बचा लिया गया।
बिजली कनेक्शन में आ रही खराबी के कारण बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में 1 अक्टूबर संध्या के समय 2 अक्टूबर प्रातः बेला में पानी सप्लाई नहीं हो पाई धर्मात्मा मिस्त्री के द्वारा मोटर में डायरेक्ट बिजली कनेक्शन को जोड़ दिया गया है। जिससे संध्या बेला में पानी सप्लाई हो रहा है और फिल्टर प्लांट के बिजली के कनेक्शन को सही रूप से व्यवस्थित करने के लिए सुझाव भी ग्राम जल स्वच्छता समिति के अध्यक्ष सह सदस्यगण को एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मैकेनिकल के स्कूटीव इंजीनियर को सुधारने को कहा गया है।
2 अक्टूबर को संध्या बेला में पानी बागबेड़ा के 11 40 घरों को प्राप्त होगी। बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी फिल्टर प्लांट के लगे हुए मोटर में खराबी आ सकती है और बागबेडा में पानी सप्लाई बंद हो सकती है।

No comments:
Post a Comment