Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

तेज रफ्तार बाइक के धक्के से दो महिला गंभीर रूप से घायल, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती, Two women seriously injured after being hit by a speeding bike, admitted to subdivision hospital


चक्रधरपुर। तेज रफ्तार बाइक के धक्के से दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल दोनों महिला बारिश में ही भींगते हुए घायल अवस्था में  सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। इस दौरान काम से लौट रही सेविका मोनिबा जोंकों ने सड़क किनारे पड़ी दोनों घायलों को दिखा। इसके बाद सेविका मोनिबा जोंकों ने सामाजिक कार्यकर्ता रफाएल बांकिरा, सुरेश जोंकों, जोगेश मुंडा को जानकारी दी। जिसके बाद सभी के मदद से टाटा मैजिक सवारी गाड़ी में दोनों घायलों को लेकर चक्रधरपुर अनुबंध अस्पताल में भर्ती किया।


जानकारी के मुताबिक सोमवार को चक्रधरपुर धरमसाई गांव निवासी 52 वर्षीय मुमानी मुंडा व 60 वर्षीय सोमवारी मुंडा गांव के खेतों में काम करने गई थी। काम करके लौट के दौरान शाम में घर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने दोनों महिला को पीछे से धक्का मार कर घटना स्थल से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों महिलाएं सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। घटना के बाद दोनों महिलाएं करीब 10 मिनट तक सड़क के किनारे पड़ी थी, लेकिन गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण किसी ने महिलाओं का मदद नहीं किया।

इसी कड़ी में सेविका मोनिबा जोंकों गांव लौट रही थी। तभी उन्होंने घायल महिलाओं को सड़क के किनारे देखा। इसके बाद उन्होंने गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद टाटा मैजिक सवारी गाड़ी से दोनों घायल महिलाओं को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर घटना की सूचना पाकर सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी सदानंद होता अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और घायलों को गाड़ी से उतरने एवं इलाज करने में मदद किया। इधर घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार घटना स्थल से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना से महिलाओं के सिर व शरीर में गंभीर चोट लगी है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.