रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण का दहन किया। सीएम हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान पहुंचे और रावण का दहन किया। इससे पहले जमकर आतिशबाजी हुई। अभी तक परंपरागत तरीके से मुख्य अतिथि प्रतीक स्वरूप तीर चलाते थे और उसके बाद रावण दहन आयोजन समिति के सदस्य पुतले में आग लगाते थे। इस बार जहां मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिंदू समाज द्वारा आयोजित लंका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रिमोट का बटन दबाकर अत्याचारी रावण के पुतले का वध किया।




































No comments:
Post a Comment